AI se ATS-friendly resume kaise banaye: 5 prompts (2026 guide)

75% रेज़्यूमे गलत फॉर्मेटिंग और कम कीवर्ड्स की वजह से ATS सॉफ्टवेयर द्वारा रिजेक्ट कर दिए जाते हैं। इस गाइड में दिए गए 5 Copy-Paste AI Prompts और Google XYZ फॉर्मूले की मदद से आप मात्र 10 मिनट में 90+ स्कोर वाला ATS-Friendly Resume तैयार कर सकते हैं।

AI se ATS Friendly Resume Kaise Banaye Step by Step Guide

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप LinkedIn, Naukri या Indeed पर रोज़ 20 या 30 जॉब्स में अप्लाई करते हैं, लेकिन सामने से एक भी कॉल या मेल का जवाब नहीं मिलता है? ज़्यादातर मामलों में आपकी Skills में कोई कमी नहीं है, बल्कि आपका Resume HR तक पहुँच ही नहीं पाता है, क्योंकि एक Software की वजह से आपका Resume रिजेक्ट हो जाता है।

मैंने खुद कई Freshers और Experienced Professionals के Resumes देखे हैं जिनमें Skills तो बहुत कमाल की होती हैं, लेकिन सिर्फ Canva के Readymade डिज़ाइनर टेम्पलेट या गलत कीवर्ड्स की वजह से Software उन्हें पढ़ ही नहीं पाता। आज की इस गाइड में हम बिना पैसे खर्च किए, ChatGPT या Claude की मदद से मात्र 10 मिनट में 90+ Score वाला ATS-Friendly Resume kaise banaye के बारे में सीखेंगे।

ATS (Applicant Tracking System) क्या है और यह कैसे काम करता है?

बड़ी-बड़ी कंपनियों में एक जॉब पोस्ट पर हज़ारों Resume आते हैं। HR के लिए हर Resume को खुद पढ़ना आसान नहीं होता है, इसलिए कंपनियां ATS (Applicant Tracking System) नाम के Software का इस्तेमाल करती हैं।

यह सॉफ्टवेयर आपके Resume को स्कैन करके मुख्य रूप से 3 चीज़ें चेक करता है:

  • Keywords Match: क्या आपके Resume में वही Skills और शब्द इस्तेमाल हुए हैं, जो कंपनी के Job Description में दिए गए हैं?
  • Clean Formatting: क्या आपका Resume सिंपल टेक्स्ट में है, या उसमें उलझे हुए Tables, Icons और 2-Column ग्राफ़िक्स भरे हैं?
  • Relevant Experience: आपने सिर्फ अपनी ड्यूटी लिखी है, या अपने काम का असली score दिखाया है, जैसे number या metrics?

अगर आपका स्कोर 75% से कम बैठता है, तो ATS उसे Automatically रिजेक्ट की लिस्ट में डाल देता है।

How ATS Applicant Tracking System Scans Resume Keywords
ATS-Friendly resume kaise banaye
How ATS Applicant Tracking System Scans Resume Keywords

AI से ATS-Friendly Resume बनाने का Step-by-Step तरीका (5 Proven Prompts)

ChatGPT या Claude से सीधा “Write my resume” कहने पर वह बहुत ही रटा-रटाया resume बनाता है। इसके बजाय आप नीचे दिए गए 5 Step-by-Step Prompts को कॉपी-पेस्ट करके अच्छा और ATS-Friendly Resume बना सकते है ।

Step 1: Job Description से सही Keywords निकालना।

जिस जॉब के लिए आप apply कर रहे हैं, उसका Job Description कॉपी करें और AI को यह पहला Prompt दें ताकि आपको पता चले कि ATS किन शब्दों को ढूंढ रहा है:

Copy-Paste Prompt 1:

Copy-Paste AI Prompt
Act an expert Technical Recruiter and ATS specialist. Analyse the job description given below and pick out the top 15 most important Hard Skills, Soft Skills, and ATS Keywords that I need to include in my resume to pass the screening. Divide them into priority groupsJob Description: [यहाँ Job Description पेस्ट करें]

Step 2: 3 लाइन की दमदार Professional Summary लिखना।

पुराने ज़माने का “Career Objective” अब काम नहीं करता है । Resume के सबसे ऊपर एक ऐसी Summary होनी चाहिए जो 6 सेकंड में HR को आपके बारे में सब कुछ बता दे।

Copy-Paste Prompt 2:

Copy-Paste AI Prompt
Prepare a powerful, three-line Professional Resume Summary for a [enter your Job Title, for example: Digital Marketing Executive / Software Developer] who has [enter your years, for example: 2 years / Fresher] of experience. Naturally incorporate the following ATS keywords: [insert here 4-5 main keywords from Step 1]. Maintain a professional tone, avoid using buzzwords like ‘hardworking’ or ‘passionate’, and instead emphasis delivering value.

Step 3: Work Experience को Action Verbs और Numbers में बदलना

90% लोग अपने एक्सपीरियंस में सिर्फ अपनी रोज़मर्रा की Duty लिख देते हैं। ATS और HR को Google का XYZ Formula (क्या हासिल किया + कैसे मापा + उसके लिए क्या किया) पसंद आता है।

आम और कमज़ोर लाइन (Weak Bullet)AI से बनी ATS-Optimized लाइन (Strong Bullet)
Managed the company’s blog and created SEO articles to drive website traffic.Increased organic website traffic by 45% within four months through the publication of over 30 SEO articles focused on specific keywords and enhancements to the on-page structure.
Each day, I dealt with customer inquiries and resolved their complaints.I resolved more than 50 customer queries each day, achieving a 96% satisfaction rating and reducing the average time taken to respond to tickets from 12 hours to 2 hours.

Note: ऊपर दिए गए उदाहरण की तरह अगर आप भी कंटेंट राइटिंग, डिजिटल मार्केटिंग या फ्रीलांसिंग की फील्ड में अपना पोर्टफोलियो मज़बूत करना चाहते हैं, तो हमारी यह गाइड ज़रूर पढ़ें: AI Se Blog Kaise Likhe: Complete Step-by-Step Guide इसमें बिना रोबोटिक लगे रैंक करने वाले आर्टिकल्स लिखने का पूरा तरीका बताया गया है।

अपने साधारण पॉइंट्स को इस तरह पावरफुल बनाने के लिए इस prompt का इस्तेमाल करें:

Copy-Paste Prompt 3:

Copy-Paste AI Prompt
Rewrite the rough experience points below that I have prepared into strong, ATS-acceptable resume bullet points by using Google’s XYZ formula (Achieved [X] as demonstrated by [Y], through [Z]). Begin each bullet point with a powerful action verb and include realistic placeholders for figures or metrics where appropriate.My Rough Points: [यहाँ अपने काम के 3-4 पॉइंट्स साधारण भाषा में लिखें]”
ChatGPT output converting normal job duties into ATS resume bullet points
ChatGPT output converting normal job duties into ATS resume bullet points

Step 4: Freshers के लिए Projects और Internships को चमकाने का Prompt

अगर आप Fresher हैं और आपके पास फुल-टाइम experience नहीं है, तो आपके College Projects या Internships ही आपको शॉर्टलिस्ट करवाएंगे:

Copy-Paste Prompt 4:

Copy-Paste AI Prompt

Step 5: अपना ATS Score चेक करें (Final Audit)

Resume तैयार होने के बाद उसे अप्लाई करने से पहले AI को ही ATS Scanner बनाकर चेक करें कि कोई कमी तो नहीं रह गई:

Copy-Paste Prompt 5:

Copy-Paste AI Prompt
Act as a strict ATS Scanner and compare my resume with the target job description below. Rate my resume on a scale from 1 to 100. Give me the exact keywords that you still need to add. Here are three quick changes that will raise my score above 90 right away.My Resume: [अपना पूरा Resume पेस्ट करें] Job Description: [Job Description पेस्ट करें]”
Checking resume ATS match score and missing keywords using ChatGPT prompt
Checking resume ATS match score and missing keywords using a ChatGPT prompt

Resume Formatting के 5 Golden Rules (जो AI खुद नहीं बताएगा)

Prompts से बेहतरीन कंटेंट निकलने के बाद उसे MS Word या Google Docs में डालते समय इन 5 नियमों का सख्ती से पालन करें:

Single-Column Layout रखें: दो कॉलम या साइडबार वाले डिज़ाइन पढ़ने में ATS अक्सर कन्फ्यूज हो जाता है। ऊपर से नीचे (Top-to-Bottom) वाला सिंगल कॉलम सबसे सुरक्षित है।

Canva के ग्राफ़िक्स और फोटो से बचें: भारत और ग्लोबल MNCs में अब Resume पर फोटो, प्रोग्रेस बार (जैसे: 80% Python), या आइकॉन लगाना पुराना हो चुका है।

Standard Fonts का इस्तेमाल करें. हमेशा Arial, Calibri, Roboto, या Times New Roman (Font Size: 10.5 से 12 pt) को ही चुनें.

Standard Headings लिखें: अपनी मर्ज़ी से क्रिएटिव हेडिंग्स (जैसे ‘My Journey’) न लिखें। साफ शब्दों में Professional Summary, Work Experience, Education, और Skills लिखें।

Difference between graphic resume and single column ATS friendly resume
Difference between a graphic resume and a single-column ATS-friendly resume

सही File Format में सेव करें। Resume को हमेशा .docx या text-based .pdf फॉर्मेट में ही अपलोड करें। इमेज वाली PDF कभी भी अपलोड न करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या ATS यह जान सकता है कि Resume ChatGPT से लिखा गया है?

नहीं, ATS यह चेक नहीं करता कि कंटेंट AI ने लिखा है या इंसान ने। वह सिर्फ Keywords की मैचिंग, पठनीयता (Readability) और आपके काम के रिज़ल्ट्स को स्कैन करता है। बस ध्यान रखें कि आप AI के दिए गए नंबर्स को अपनी असली जानकारी से बदल लें।
ध्यान रखें कि आप AI के कच्चे ड्राफ्ट को सीधा कॉपी-पेस्ट करने के बजाय उसमें अपने असली नंबर्स और इंसानी टच (Human Editing) ज़रूर जोड़ें। (AI कंटेंट को 100% इंसानी और ओरिजिनल बनाने का तरीका आप हमारी AI Se Blog Kaise Likhe: Complete Step-by-Step Guide पोस्ट में भी विस्तार से सीख सकते हैं।)

Q2. एक ATS-Friendly Resume कितने पेज का होना चाहिए?

अगर आपका अनुभव 0 से 5 साल के बीच है, तो 1 पेज का Resume सबसे बेस्ट होता है। 5 साल से ज़्यादा अनुभव होने पर आप 2 पेज रख सकते हैं।

Q3. क्या हर जॉब के लिए अलग Resume बनाना ज़रूरी है?

हर जॉब के लिए अलग Resume बनाना फायदेमंद होता है. इससे आप अपनी स्किल्स और अनुभव उस जॉब की ज़रूरत के हिसाब से दिखा सकते हैं. हर नौकरी के लिए कंपनी अलग-अलग चीज़ें देखती है. इसलिए Resume को उसी के मुताबिक बदलना सही रहता है.
पूरा Resume बदलने की ज़रूरत नहीं है। बस हर नई जॉब में अप्लाई करने से पहले Step 1 और Step 2 का इस्तेमाल करके अपनी Summary और Skills सेक्शन में उस जॉब के 4–5 मुख्य कीवर्ड्स अपडेट कर दें। इसमें सिर्फ 3 मिनट लगते हैं।

Related Articles

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *